भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत कई विकास परियोजनाओं का क्रियान्वन बुडको द्वारा कराया गया है। इसको लेकर बुडको के एमडी के निर्देश पर भागलपुर जिलाधिकारी द्वारा जिले में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनाओं की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पिछले तीन दिनों से टीम के द्वारा की जा रही जांच की प्रक्रिया रविवार को भी जारी रही। इस दौरान इस योजना से निर्मित सड़क, नाला और क्रिमेटोरियम आदि की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसमें योजना के अनुसार लंबाई, चौड़ाही, मोटाई और इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री की जांच शामिल हैं। टीम में विभिन्न अनुमंडलों के अभियंता और पदाधिकारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टीम सोमवार को अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी सहित विभाग को समर्पित करेगी। बुडको के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.