अलीगढ़, मई 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए डीएम अविनाश कुमार ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक कार्यालय में तत्काल प्रभाव से "फीडबैक सेल" गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की नियमित समीक्षा की जा रही है, ऐसे में शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करना अब विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। डीएम ने बताया कि किया कि प्रत्येक विभाग में गठित फीडबैक सेल कार्यालयाध्यक्ष के अधीन कार्य करेगा, जिसमें अनुभवी कार्मिकों की तैनाती रोस्टर के आधार पर की जाएगी। यह सेल प्रतिदिन शाम 4 बजे से 5 बजे तक शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करेगा। आवश्यकता पड़ने पर कार्य अवधि बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.