मुख्यमंत्री श्रमिक दिवस पर स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं की सौगात देंगे
नोएडा, अप्रैल 28 -- नोएडा, राजेश शर्मा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रमिक दिवस यानी एक मई को श्रमिकों को स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं की सौगात देंगे। वह स्वास्थ्य शिविरों में परामर्श के लिए आए श्रमिकों को संबोधित भी कर सकते हैं। इस दिन स्वास्थ्य विभाग 300 से अधिक शिविर लगाएगा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि एक मई को श्रमिक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह 44 स्थानों पर टेलीमेडिसिन सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक इकाइयों में 79 स्थानों पर डिस्पेंसरी, एंबुलेंस कक्षों की स्थापना और 25 चिकित्सीय मोबाइल वैन (मुख्यमंत्री आरोग्य रथ) को हरी झंडी दिखाएंगे।डीएम ने बताया कि श्रमिक दिवस पर स्वास्थ्य शिविरों में तीन लाख सेनेटरी पैड का वितरण किया जाएगा। 201 स्थानों पर श्रमिक आरोग्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.