औरंगाबाद, फरवरी 26 -- कुटुंबा प्रखंड के मिडिल स्कूल ढीबर पिपरा के छात्र मुख्यमंत्री शैक्षिक परिभ्रमण यात्रा के तहत ऐतिहासिक नगर सासाराम के लिए रवाना हुए। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार एवं वार्ड सदस्य ललिता देवी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की प्रत्यक्ष जानकारी मिलती है। परिभ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने सासाराम स्थित शेरशाह सूरी के भव्य मकबरे का अवलोकन किया और उसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा विद्यार्थियों ने ताराचंडी मंदिर तथा पायलट बाबा धाम का भी दर्शन किया और वहां की धार्मिक व सांस्कृतिक विशेषताओं से परिचित हुए। भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न स्थलों के इतिहास और महत्व के बारे में छात्रों को जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.