भागलपुर, मार्च 10 -- बिहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय लत्तीपुर, मुसहरी के 50 छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना सत्र 2025-26 के तहत शैक्षणिक भ्रमण कर बिहार दर्शन किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर के नेतृत्व में बच्चों की बस को विद्यालय परिसर से पंचायत समिति सदस्य दिनेश त्रिषिदेव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक मुंगेर किला दिखाया गया और उसके इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह किला मौर्य, खिलजी, तुगलक, मुगल और ब्रिटिश शासनकाल का साक्षी रहा है। इसके अलावा बच्चों को गर्म जलधारा वाले सीताकुंड, मछली तालाब और योग विश्वविद्यालय का भी अवलोकन कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.