गौरीगंज, अगस्त 21 -- अमेठी। संवाददाता मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के क्रियान्वयन में अमेठी ने अयोध्या मंडल में प्रथम स्थान हासिल किया है। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत करीब पांच हजार कार्मिकों के कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड बीएसई स्टार पोर्टल पर अप्रूव हो चुके हैं। इनमें 3910 कार्मिक कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं, जबकि 4179 की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।योजना के तहत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों सहित पात्र कार्मिकों और उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। विभाग की ओर से लगातार निगरानी और कार्मिकों को समय से ई-केवाईसी कराने व कार्ड डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किए जाने से अमेठी ने मंडल में बेहतर प्रदर्शन किया है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना में अमेठी मंडल म...