मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुभारंभ
कन्नौज, जुलाई 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर योजना का उद्घाटन किया। उन्होंने लाभार्थी शिक्षकों को कार्य कार्ड वितरित कर योजना की औपचारिक शुरुआत कराई। इस अवसर पर विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से शिक्षकों एवं उनके पात्र आश्रितों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी, जिससे गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक बोझ कम होगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकेंगी। यह भी पढ़ें- अब शिक्षकों का इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.