मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित
सहारनपुर, जुलाई 8 -- रामपुर मनिहारान। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ पर बुधवार को तहसील मुख्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से सुना। तहसील मुख्यालय पर कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों व कर्मचारियों को एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने योजना के उद्देश्य, शिक्षकों को मिलने वाली केशलेस चिकित्सा सुविधाओं और उनके लाभो की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसडीएम व एसबीआई मैनेजर खेमराज ने शिक्षकों को योजना से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए। तहसीलदार जितेन्द्र कुमार, बीईओ संजय डबराल, कुलबीर चौहान, माला वर्मा, राजकुमार चौधरी, भानु भारद्वाज आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शिक्षकों को दिखाया गया सजीव प्रसारण यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.