मुख्यमंत्री शिक्षक काउंसिलिंग चिकित्सा योजना पर प्रशिक्षण कल
बरेली, जून 6 -- बरेली। मुख्यमंत्री शिक्षक काउंसिलिंग चिकित्सा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी एआरपी व एसआरजी का प्रशिक्षण आठ जून सोमवार को होगा। बीएसए डॉ. विनीता ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से कंपोजिट विद्यालय जसौली नगर क्षेत्र बरेली में होगा। प्रशिक्षण की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी एवं आलमपुर जाफराबाद करेंगे। इसमें जिला समन्वयक समेकित शिक्षा, जिला समन्वयक एमआईएस तथा कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा योजना से संबंधित जानकारी दी जाएगी। बीएसए ने सभी एआरपी एवं एसआरजी की उपस्थिति अनिवार्य करते हुए समय से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य योजना के सफल संचालन और शिक्षकों तक बेहतर परामर्श एवं चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- जिले के सरस्वती विद्या निके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.