हल्द्वानी, जून 9 -- लालकुआं। लालकुआं तहसील परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत 45 पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, विजय रोहित दुमका, महामंत्री बॉबी संभल, राजकुमार सेतिया, विनोद श्रीवास्तव, हरीश नैनवाल, विनोद शर्मा, अभिषेक सिंह, के.के. पांडे, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा, तहसील प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...