हल्द्वानी, जून 3 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों पर 42 जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। मंगलवार को लालकुआं तहसील में 22 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। विधायक डॉ. बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, महामंत्री राजकुमार सेतिया, महामंत्री बॉबी संभल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद, विनोद श्रीवास्तव, हरीश नैनवाल, धन सिंह बिष्ट, ओमपाल कश्यप आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दो सौ जरूरतमंदों को दिए गए उपकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...