सीवान, दिसम्बर 21 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के मध्य विद्यालय करसौत में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को शीतलहर से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मध्य विद्यालय करसौत में नोडल शिक्षक द्वारा बच्चों को ठंड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विद्यालय के शिक्षक अनिल सिंह ने बच्चों को भीषण शीतलहर के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे हमेशा ऊनी कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें, बिना आवश्यक कार्य के बाहर न जाएं तथा अलाव जलाते समय पूरी सावधानी बरतें। इसके साथ ही आग से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सावधानी से रहने का निर्देश दिया गया। शिक्षक ने बच्चों को ठंड से बचाव के अन्य उपायों के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही से दुर्घटना हो सकती है, इसलिए सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.