जमुई, जुलाई 25 -- झाझा । नगर संवाददाता मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्त्रम के अंतर्गत विद्यालयी बच्चों के लिए लाइटनिंग सेफ्टी डिजिटल गेम विकसित किया गया है। बच्चे अब ठनका से बचाव के लिए खेल-खेल में उपाय सीख सकेंगे। जमुई जिला क्षेत्र में लाइटनिंग / वज्रपात से हर वर्ष पशु एवं मानव धन की हानि होती है। बुद्धिजीवी कहते हैं कि जमुई जिले के सभी प्रखंडों के लिए यह ज्ञानवर्धन मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि विद्यालय में वज्रपत से बचाव की जानकारी

विद्यालय की पहल का उद्देश्य और प्रभाव प्राप्त करने के बाद बच्चे अपने कम पढ़े लिखे अभिभावकों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे और मानव तथा पशुधन के जान माल की सुरक्षा हो सकेगी। बताते चलें कि पिछले वर्ष नगर के आदर्श मध्य विद्यालय में यूकेलिप्टस के पेड़ पर ठनका गिरा था, अर्थात वज्रपात हुआ था और काफी पुराना य...