मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
बक्सर, जुलाई 13 -- बक्सर। मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य छात्र-छात्रा घर बैठे ही आधिकारिक पोर्टल से आवेदन कर सकते है। बताया कि इस योजना के तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अल्पसंख्यक छात्राओं को 15 हजार रुपये, जबकि बिहार राज्य मदरसा एजुकेशन बोर्ड से फोकानिया प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र व छात्राओं को 10 हजार रुपये और मौलवी परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास छात्राओं को 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि उनके उच्च शिक्षा के लिए बैंक खाते में डीबीटी से भेजी जाती है। कहा कि इस बार आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले ऑपॅलाइन आवेदन लिया जाता था। लेकिन इस बार ऑनलाइन के जरिए आवेदन हो रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.