नई दिल्ली, जून 22 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत प्रदेश के विभिन्न नेताओं ने शुभकामनायें दीं। विजय सोमवार को 52 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में विजय को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। राहुल गांधी ने भी विजय के उत्तम स्वास्थ्य और सभी प्रयासों में सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि मैं तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने और राज्य की प्रगति के लिए आपके साथ मिलकर काम करने में आपके साथ खड़ा हूं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री विजय को मोदी और राहुल ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन, अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी समेत अन्य नेताओं...