नई दिल्ली, मई 14 -- विजय और तृषा कृष्णन का नाम काफी समय से जोड़ा जा रहा है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और उनके बीच अच्छा और क्लोज बॉन्ड भी है। अब तृषा की तमिल थ्रिलर फिल्म करुप्पु 14 मई को रिलीज हुई है जिसको लेकर काफी समय से बज था। अब फैंस इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर के बाहर सुबह आ गए। लेकिन फिल्म के मॉर्निंग शोज को बिना किसी वजह को बताए कैंसल कर दिया गया है।प्रोड्यूसर ने मांगी माफी फिल्म के प्रोड्यूसर एस आर प्रभु ने एक्स (ट्विटर) पर इस बारे में बताया। उन्होंने लिखा, 'किसी वजह से सुबह 9 बजे के शोज कैंसल हो गए है करुप्पु के। हम सभी से माफी मांगते हैं। हालांकि फैंस चाहते हैं कि उन्हें बताया जाए कि आखिर क्यों फिल्म के शो कैंसल हुए हैं।' यह भी पढ़ें- विजय थलापति से पहले ये स्टार्स भी लाए राजनीति में तूफानलोग हुए गुस्सा और मां...