मुख्यमंत्री वाहन चालक योजना: विभाग की फाइलों में दफन हुई चालकों की पहचान
मुंगेर, मार्च 16 -- मुंगेर, निज संवाददाता बिहार सरकार ने प्रदेश के व्यावसायिक वाहन चालकों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें एक नई पहचान देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योजना-2024 की शुरुआत की थी। लेकिन, घोषणा के एक साल बीत जाने के बाद भी मुंगेर जिले में इस योजना की जमीनी हकीकत सिफर नजर आ रही है। जिला परिवहन विभाग की सुस्ती और उदासीनता के कारण जिले के हजारों चालक आज भी इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से महरूम हैं।ड्रेस कोड का पता नहीं, पहचान को तरसते चालकःयोजना का सबसे आकर्षक पहलू चालकों के लिए एक विशिष्ट ड्रेस कोड निर्धारित करना था। सरकार का लक्ष्य है कि ऑटो, ई-रिक्शा, बस और टैक्सी चलाने वाले चालक एक वर्दी में दिखें, जिससे न केवल यात्रियों में सुरक्षा का भाव जगे, बल्कि चालकों को भी एक गरिमापूर्ण पहचान मिले। इसके लिए प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.