लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- क्षेत्र के राजकीय रेशम फार्म धर्माखेडा में मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत एक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में भारतीय किसान यूनियन अवधेश के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बबलू मिश्रा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के हित की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। गोष्ठी में रेशम विभाग के एसडीओ महेंद्र शंकर ने रेशम विभाग द्वारा छोटे -मझोले किसानों को भी विभाग द्वारा संचालित लाभ प्रद योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया। गोष्ठी में प्रगतिशील किसान परशुराम अर्कवंशी, शिव कुमार गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि वीरपाल सिंह, राम पाल अर्कवंशी, संतोष कुमारी,सौरभ अवस्थी, अमित मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.