नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 'मैं भी यमुना प्रहरी' ऐप का शुभारंभ किया। इसके साथ ही ऐप पर पंजीकरण भी शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना की सफाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों और खासकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की। यह भी पढ़ें- डीयू में स्वच्छता अभियान की शुरुआत, रेखा गुप्ता ने लिया श्रमदान में हिस्सा युवाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री ने बताया कि 18 अक्टूबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के 30 कॉलेजों के हजारों विद्यार्थी यमुना की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लेंगे। यह भी पढ़ें- दिल्ली में स्वच्छता अभियान में श...