मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता
काशीपुर, जुलाई 22 -- काशीपुर। पक्का कोट स्थित महादेव कॉलोनी में हाल ही में खाली प्लॉट में जलभराव के दौरान डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में बुधवार को पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने दोनों परिवारों को सहायता राशि के चेक सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार हर संकट की घड़ी में प्रदेशवासियों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार का उद्देश्य केवल संवेदना प्रकट करना नहीं, बल्कि पीड़ितों तक समयबद्ध राहत पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान तहसीलदार पंकज चंदोला सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.