पटना, जनवरी 24 -- भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के समारोह में भी उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी। मौके पर विधायक श्याम रजक, विधान पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.