लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बिना नाम लिए करारा हमला किया। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री रहते हुए नोएडा नहीं गए, लेकिन अपनी विभाजनकारी राजनीति के लिए आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। इन लोगों ने नोएडा के विकास के लिए बाधाएं खड़ी कीं, वे आज विकास की बात करते हैं।मैं अंधविश्वास नहीं मानता, सबकी आस्था का सम्मान करता हूंमुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे कपड़े को देखकर लोग मानते होंगे कि मैं अंधविश्वास को मानता होऊंगा। मैं आस्था में विश्वास करता हूं, सबकी आस्था का भी सम्मान करता हूं, लेकिन अंधविश्वास को कतई नहीं मानता। मुझे बोला गया था कि नोएडा नहीं जाना है। मैंने कहा क्यों? क्या वहां सीएम नहीं जाते। मैंने कहा क्या नोएडा यूपी से बाहर है...