गिरडीह, मई 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग से चल रही योजनाओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमें सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने सभी 180 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लूक बदलने की नसीहत दी। कहा कि मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना से इन आरोग्य मंदिर को रिनोवेट कर लूक बेहतर करें। उन्होंने इसके फंड से आरोग्य मंदिर को चकचक करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व उन्होंने जिले के सभी 12 सीएचसी को भी अपडेट करने, इसी सीएचसी के लेबर रुम को भी मॉडल बनाने का टास्क दिया। कहा कि सभी सीएचसी को सोलर से जोड़े। जेनरेटर को भी दुरुस्त कर रखे, ताकि बारिश के दिनों में बिजली भी कट जाती है तो सीएचसी में अंधेरा नहीं पसरे। हालांकि बैठक में बिजली विभाग ने कहा कि सभी सीएचसी को दो फीडरों से जोड़ा जाएगा, ताकि बिजली जाने पर दूसरा फीडर से स...