लखनऊ, अप्रैल 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बीच शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। अडानी ने राज्य को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को अपना पूरा समर्थन दिया। अडानी ने कहा कि राज्य का मौजूदा विजन न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश की आर्थिक दिशा बदल सकता है। इस मुलाकात के बाद गौतम अडानी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रस्तुत विकसित उत्तर प्रदेश का रोडमैप साझा किया। उन्होंने इसे उद्योग जगत के लिए उत्साहजनक संकेत बताया। अडानी ने लिखा कि यह दृष्टिकोण आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। उनके इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा छेड़ दी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.