मुख्यमंत्री योगी से मिलीं पूर्व विधायक कमलेश सैनी
बिजनौर, मई 14 -- चांदपुर से पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट के दौरान विधानसभा क्षेत्र चांदपुर से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। वही कमलेश सैनी की पुत्री जींद हरियाणा की चेयरपर्सन अनुराधा सैनी भी उपस्थित रहीं। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी विधानसभा चुनावों में मिले प्रचंड जनादेश पर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी गईं। मुख्यमंत्री ने चांदपुर क्षेत्र के लोगों का हालचाल पूछा तथा क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व में दी गई विभिन्न स्वीकृतियों का भी उल्लेख किया गया। इस दौरान कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनहित के कार्यों को पूरा करने के लिए संकल्पित है तथा वर्ष 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनने का विश्वास व्यक्त किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.