गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम जनप्रतिनिधियों के साथ नैसर्गिक रामगढ़जील में लेक क्वीन क्रूज की सवारी की। मुख्यमंत्री करीब 25 मिनट तक क्रूज पर रहे। इस उन्होंने प्राकृतिक झील की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। रामगढ़झील के कायाकल्प का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। उनके विजन से निखरा-संवारा रामगढ़ताल न केवल नए गोरखपुर की नई पहचान बन चुका है बल्कि इसकी गिनती अब इस अंचल के खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में भी होती है। पर्यटन विकास के साथ यहां बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हुआ है। यह भी पढ़ें- सीएम योगी आज बढ़ाएंगे रोइंग खिलाड़ियों का उत्साह, करेंगे पुरस्कृत इस ताल में लेक क्वीन क्रूज और द फ्लोट फ्लोटिंग रेस्टोरेंट सं...