सहारनपुर, जनवरी 22 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को देवबंद क्षेत्र के ग्राम जड़ौदा जट्ट पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पैतृक आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय डॉ. राजकुमार रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक आवास पर रूके और परिजनों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने कुंवर बृजेश सिंह एवं परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि अपनों को खोने का दुख असहनीय होता है, लेकिन समाज और सरकार परिवार के साथ है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री अनिल कुमार, मंत्री महेंद्र सिंह, राज्यमं...