मुख्यमंत्री योगी को राम लग्न और राम बरात का निमंत्रण
आगरा, अक्टूबर 1 -- श्री रामलीला के अंतर्गत होने वाले श्रीराम लग्न उत्सव और राम बरात को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में लखनऊ स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की और उन्हें 5 अक्तूबर को होने वाले श्रीराम लग्न उत्सव तथा 6 अक्तूबर को निकलने वाली भव्य राम बरात में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया। राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूप में मुख्यमंत्री से भेंट को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगरा की ऐतिहासिक रामलीला में राजा दशरथ व रानी कौशल्या का स्वरूप धारण करना अपने आप में सौभाग्य और गौरव की बात है। उन्होंने रामलीला आयोजन की सफलता की कामना करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन को और अधिक भव्य एवं प्रभावशाली ढंग से आयोजित किया जाए। मुख्यमंत्री ने 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.