लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर में वृक्षारोपण करेगा। मंगलवार को संघ के प्रांतीय बैठक में मानदेय में की गई वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए आभार जताया गया। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में एमएलसी अवनीश कुमार सिंह समेत प्रदेश के सभी प्रांतीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान एमएलसी अवनीश कुमार ने शिक्षा मित्रों को सरकार के द्वारा हर संभव मदद एवं शेष समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी और महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के निकट जिलों में ट्रांसफर करने का आदेश शीघ्...