अयोध्या, अप्रैल 26 -- अयोध्या, संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन की तैयारियों में जुटा है। मुख्यमंत्री योगी यहां 29 अप्रैल बुधवार को यहां पहुंचेंगे। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उन्हें राम मंदिर के परकोटे में निर्मित भगवान शिव के मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया है। इस निमंत्रण को मुख्यमंत्री स्वीकार यहां आकर ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी का अधिकृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। फिर भी तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने समारोह सायंकाल पांच बजे आयोजित किया है। इस समारोह के लिए पंडाल उसी स्थान पर बनाए जाने का निर्णय हुआ है जिस स्थान पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम हुआ था। यह स्थान राम मंदिर के उत्तरी भाग में स्थित है।राम मंदिर के परकोटे में भगवान शिव का मंदिर ...