बिजनौर, मई 28 -- बिजनौर। बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। सांसद चंदन चौहान ने बिजनौर जनपद में बाढ़ प्रबंधन के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। रावली पुल निर्माण हेतु स्वीकृत धनराशि तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। भेंट के दौरान सांसद चंदन चौहान ने बिजनौर जनपद की विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। सांसद चंदन चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर चांदपुर नगरपालिका का विस्तारीकरण, चांदपुर बायपास रोड का नवनिर्माण, बिजनौर जनपद में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं सुदृढ़ बनाए जाने की ...