मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व विधायक धीरज ओझा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- रानीगंज। पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर रानीगंज विधानसभा के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने रानीगंज विधानसभा के संसारपुर में निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए रुकी हुई धनराशि शीघ्र जारी कराने का आग्रह किया। जिससे निर्माण कार्य में तेजी आए, क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और औद्योगिक विकास के नए अवसर सृजित हो सकें। इस पर मुख्यमंत्री ने रुकी हुई धनराशि शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य को गति प्रदान करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.