नोएडा, अगस्त 30 -- दादरी, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बोलने के दौरान अभद्र टिप्पणी की थी। उसका वीडियो वायरल हो गया। व्यापार मंडल ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो नगर के रेलवे रोड का है, जिसमें एक यूट्यूबर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से बात कर रहा है। आलम नामक युवक बात करते हुए खुद को गोरखपुर मंदिर के पास रसूलपुर का रहने वाला बता रहा है। आलम योगी आदित्यनाथ पर गलत आरोप लगाकर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। जिस पर आसपास खड़े लोग भी इस व्यहवार पर गलत प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आठ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं...