गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गुरुवार को ईको पार्क एवं एकला रिंग रोड के लोकार्पण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वच्छ स्कूल अभियान का भी शुभारंभ किया। यह अभियान, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत सिटी लीडरशिप का विशेष कार्यक्रम है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान का टूलकिट और पोस्टर का विमोचन किया।इस दौरान बच्चों के साथ ग्रुप फोटोग्राफ भी खिचवाएं। यह भी पढ़ें- एकला रिंग रोड, इको पार्क समेत 1054 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सीएम योगी आज देंगे सौगात स्वच्छ स्कूल अभियान केवल स्वच्छता का कार्यक्रम मात्र नहीं है बल्कि यह आने वाली पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनाने का भी माध्यम है। स्वच्छ स्कूल अभियान के जरिये स्थायी व्यवहार परिवर्तन के उद्देश्य से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता एवं सफाई, रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल, मासिक ...