गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दोपहर में श्रीरामनवमी के महापर्व पर विधि विधान से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। उन्होंने प्रभु श्रीराम का पूजन किया, आरती उतारी और भगवान के बालस्वरूप रामलला को पालने में झूला झुलाकर लोकमंगल की प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर प्रभु श्रीराम के भजनों से गुंजायमान रहा। वासंतिक (चैत्र) नवरात्र की नवमी तिथि पर शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित रामदरबार पहुंचे। यहां प्रतिष्ठित विग्रहों का पूजन किया और आरती उतारी। यहां प्रभु राम के बालस्वरूप को फूलों से सजे पालने में विराजित कराया गया था। दोपहर के बारह बजते ही उन्होंने पालने में विराजमान रामलला की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.