मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर में, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
सहारनपुर, जुलाई 1 -- सहारनपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री आज सहारनपुर में मंडल की महत्वाकांक्षी सड़क एवं पुल परियोजनाओं, विकास कार्यों और आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों आदि की विस्तृत समीक्षा करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। पीडब्लूडी द्वारा जनप्रतिनिधियों के सुझावों और विभागीय प्रस्तावों के आधार पर करीब 2800 करोड़ रुपये की सड़क एवं पुल निर्माण कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में इस कार्ययोजना के प्रमुख प्रस्तावों पर मंथन होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी अरिवंद कुमार चौहान, एसएसपी अभिनदंन सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबार और भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.