नोएडा, अगस्त 18 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यमुना सिटी के सेक्टर-10 में एस्कोर्ट कबौटा कंपनी की नींव रखेंगे। वह कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। हालांकि, मौके पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद और तीनों विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने बताया कि सेक्टर-10 में एस्कोर्ट कबौटा कंपनी को 154 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। कंपनी 2029 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, यहां ट्रैक्टर के इंजन और अन्य उपकरण तैयार होंगे। इस इकाई में लगभग 4500 लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। बताया गया कि बुधवार सुबह नौ बजे साइट पर शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल रूप से हिस्सा लेंगे और इकाई का शिलान्यास करेंगे। वह...