पीलीभीत, जून 29 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के पतरासा कुंवरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री यहां बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 569.11 करोड़ रुपये की 66 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान बरखेड़ा में 405.65 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 49.77 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 73.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 40.59 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विस्थापितों को आज मिलेगा भौमिक अधिकार विस्थापित परिवारों को सहायता मुख्यमंत्री योगी...