मुख्यमंत्री योगी आज नवनियुक्त 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
लखनऊ, सितम्बर 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पंचायती राज विभाग द्वारा नवचयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। विभागीय कार्यक्रम रूपरेखा के अनुसार, इसमें कुल 1,375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल होंगे।मुख्यमंत्री द्वारा मंच पर 11 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा अपनी चयन प्रक्रिया व नियुक्ति से संबंधित अनुभव साझा किए जाएंगे। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास पर आधारित एक विशेष लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा।पंचायतीराज यह भी पढ़ें- बलरामपुर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.