शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- शाहजहांपुर। डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कैंप आयोजित किया गया। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र की देखरेख में लगे कैंप में करीब 400 आवेदकों ने प्रतिभाग किया। कैंप में युवाओं को योजना के उद्देश्य, पात्रता, ऋण सुविधा और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने इच्छुक आवेदकों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया बताई। इस दौरान ऋण प्राप्त करने के लिए निःशुल्क ऑनलाइन काउंसिलिंग और पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित ...