संतकबीरनगर, मई 13 -- संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का कैम्प मेहदावल ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में राजेश कुमार श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी, ब्लाक मेहदावल रहे। कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग एवं पंकज कुमार पाण्डेय, सहायक प्रबन्धक, उद्योग विभाग, के द्वारा अतिथि का स्वागत किया गया। सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा योजना के विषय में विस्तृत विवरण देते हुये अवगत कराया गया कि योजना के प्रथम चरण में रु. 5.00 लाख तक की परियोजनाओं हेतु 04 वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त तथा कोलेटरल गारन्टी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जो परियोजना ऋण के साथ मुक्त किया जायेगा। यह भी पढ़ें- ट्रेनिंग पूरी होने के ब...