मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लोन देने से कतरा रहे बैंक
प्रयागराज, जुलाई 8 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा और सीडीओ हर्षिका सिंह ने बुधवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा की। बैंकों की ओर से स्वीकृत आवेदनों पर ऋण देने में लापरवाही होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र युवाओं के आवेदन का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैंकों में स्वीकृत-वितरण के लिए लंबित पत्रावलियों की बैंकवार समीक्षा की गई। डीएम ने भारतीय स्टेट बैंक के अफसरों पर योजना के तहत पिछले महीने मासिक लक्ष्य की पूर्ति न कर पाने के कारण व तीन महीने बीतने पर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। बैंक के प्रतिनिधि को ऋण वितरण से संबंधित सभी सेल को आगामी बैठक में बुलाने व जुलाई में 75 पत्रावलियों पर ऋण देने के लिए कहा। एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक, ऐक्सिस बैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.