औरैया, जून 16 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु, उद्योग, रोजगार एवं श्रम विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बैंकों और संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक पात्र युवाओं को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने उपायुक्त उद्योग एवं बैंक अधिकारियों से कहा कि अधिकाधिक आवेदन पत्र बैंकों को भेजे जाएं, जिससे निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बैंकवार ऐसे आवेदनों का विवरण भी तलब किया जो एक माह से अधिक समय से लंबित हैं। साथ ही निरस्त किए गए आवेदनों की पुन: जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ...