फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में बैंकों के रवैये पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नाराजगी जतायी। उन्होंने लंवित आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें जो पात्र हैं उनको जल्द ही ऋण वितरण सुनिश्चित करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लंवित ऋण आवेदनों की पड़ताल की गयी। इसमें एलडीएम के अलावा कौशल विकास मिशन व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। डीएम ने लंवित ऋण आवेदनों पर जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवेदकों के समयबद्ध रूप से ऋण स्वीकृत कर वितरित करायें जिससे कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान हो सकें। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.