हरदोई, अप्रैल 19 -- हरदोई, संवाददाता। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई योजना के अंतर्गत जनपद के 2900 युवाओं को ब्याज मुक्त पांच लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया युवा स्वरोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं, आवेदनों का परीक्षण कर उन्हें बैंक प्रेषित किया जाएगा। योजना के तहत 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के युवाओं को पहले चरण में अधिकतम पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाता है। यह भी पढ़ें- ऋण के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन इस ऋण पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना होता, जिससे युवाओं पर आर्थिक बोझ कम रहता है। खास बात यह है कि योजना में किसी भी प्रकार की गारंटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.