हापुड़, अप्रैल 28 -- डीएम कविता मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा की गई। डीएम ने जनपद के सभी बैंकर्स को सरकार की योजना का पात्र लोगों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का बिना कारण के लोन रिजेक्ट नहीं होना चाहिए।डीएम कविता मीना ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सरकार की युवाओं के उज्जवल भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से बेरोजगार युवक इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपना स्वरोजगार स्थापित कर अपने लिए रोजगार विकसित कर सकें। इसलिए योजना के अंतर्गत जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उसमें पात्र व्यक्ति का लोन जल्द से जल्द उपलब्ध कराकर सरकार की योजना से लाभार्थी को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें।डीएम यह भी पढ़ें- सीएम...