गाजीपुर, सितम्बर 30 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण बच्चों को शहर जैसी आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड मनिहारी के सेमरा गांव में 22 करोड़ 31 लाख 79 हजार रुपये की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने निर्माणाधीन विद्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की दीवार में पुरानी और खराब किस्म की ईंट लगी मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही ईंट तुड़वाकर उसकी गुणवत्ता की जांच की। सीडीओ ने कार्यदायी संस्था को निर्माण में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने और उच्च गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परियोजना प्रबंधक को निर्देशित कर...