लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रदेश के तीन जिलों मसलन फतेहपुर, मिर्जापुर एवं अमेठी में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के भवन निर्माण के लिए करीब 37 करोड़ रुपये मंग़लवार को अवमुक्त कर दिया है। तीनों जिलों के लिए क्रमश: 24.43 करोड़, 24.16 करोड़ तथा 24.85 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें प्रथम किश्त के रूप में फतेहपुर जिले के लिए 12.21 करोड़, मिर्जापुर के लिए 12.08 करोड़ तथा अमेठी के लिए 12.42 करोड़ रूपये अवमुक्त किए गए हैं। इस संबंध में मंग़लवार को शासनादेश जारी कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.