सीतापुर, जून 18 -- सीतापुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का गुरुवार को बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल व जिला समन्वय निर्माण समग्र शिक्षा द्वारा निरीक्ष्रण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा लगभग 50 प्रतिषत पूर्ण कर लिया गया है। वहां उपस्थित ठेकेदार को निर्माण संबंधी निर्देश दिए गए।निर्माण कार्य मे प्रयोग की जा रही सामग्री भी मानक के अनुरूप व संतोषजनक पायी गयी। संस्था द्वारा अधिकारियों को अवगत कराया गया विद्यालय संभावित दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सीएम माडल कंपोजिट विद्यालय का दस फीसदी हुआ निर्माण कार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...