मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूलों से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
बलरामपुर, अगस्त 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। शिक्षित देवीपाटन, विकसित देवीपाटन की परिकल्पना को साकार करने के लिए देवीपाटन मंडल में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा और मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के मार्गदर्शन में बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा और बहराइच में करीब 30 करोड़ रुपये प्रति विद्यालय की लागत से अत्याधुनिक विद्यालय विकसित किए जा रहे हैं। प्रदेश में विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 4500 करोड़ रुपये के निवेश से 150 मॉडल विद्यालय बनाए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक 1500 से 2000 विद्यार्थियों के अध्ययन की व्यवस्था होगी। इसमें स्मार्ट कक्षाएं, आधुनिक विज्ञान एवं आईसीटी लैब, ऑडिटोरियम, खेल सुविधाएं, छात्रावास, परिवहन और 1400 से अधिक विद्यार्थियों की क्षमता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.